• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PAC कभी कार्यकुशलता में पीछे नहीं रही : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीएसी के 70वें स्थापना दिवस पर 35वीं वाहिनी पीएसी में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों व उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित भी किया। योगी ने कहा कि पीएसी बल देश के अन्य प्रादेशिक सुरक्षा बलों के लिए एक आदर्श है। कानून-व्यवस्था में सहयोग की बात हो, पर्व और त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य करने की बात हो पीएसी कभी भी अपनी कार्यकुशलता में पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पीएसी ने हर सम तथा विषम परिस्थिति में अपने आप को साबित किया है। यूपी पीएसी के स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियो और कर्मियों को बधाई है। अपने 70 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में पीएसी ने अपनी कार्यदक्षता व कर्म के समर्पण भाव से सुरक्षाबलों के कार्यपद्धति में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 25 वर्ष से मैं खुद बाढग़्रस्त क्षेत्रों में पीएसी की टीम के राहत कार्यों को बहुत नजदीक से देखता रहा हूं। लोगों में पीएसी को लेकर सराहना का भाव है।’’
योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की बात हो तो पूर्वी भारत व पूर्वोत्तर भारत में पीएसी के जवानों को भेजा जाना चाहिए। यूपी में भी मुश्किल क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान पीएसी की मदद ली जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PAC has never been behind in efficiency: Yogi Adityanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pac, yogi adityanath, bjp, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved