लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में "आकांक्षा हाट 2024" का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यह आयोजन राज्य में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों को अपनी रचनात्मकता और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आकांक्षा हाट 2024 उत्तर प्रदेश की आकांक्षा समिति के प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है, जो प्रदेश के सभी 75 जिलों में सक्रिय है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने सभी महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की सराहना की।
उन्होंने कहा, "महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आकांक्षा समिति का यह प्रयास सराहनीय है। यह आयोजन न केवल महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होगा।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार और परंपराएं हमारी विरासत का हिस्सा हैं। आकांक्षा हाट जैसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराएं जीवित रहती हैं और नई पीढ़ी को प्रेरित करती हैं। इससे उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को न केवल नए कौशल और विचारों को सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को व्यापक स्तर पर विस्तार देने में भी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने आकांक्षा हाट को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्व-सहायता समूह ओडीओपी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की क्वालिटी, पैकेजिंग, और मार्केटिंग में सुधार कर सकते हैं। "यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाएगा, बल्कि ओडीओपी के तहत उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान दिलाएगा।"
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक बदलावों को हाईलाइट करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मीडिया को महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले सकारात्मक कार्यों को भी प्रमुखता देनी चाहिए। जब हम सकारात्मक पहलुओं को उजागर करेंगे, तो समाज में बदलाव की लहर तेज होगी और अधिक से अधिक महिलाएं इस दिशा में आगे बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों में धारणा थी कि यहां कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन जब उत्तर प्रदेश में गत वर्ष अपना इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया, तब लोगों ने यूपी की बदलती तस्वीर देखी। इस वर्ष उसका ट्रेड शो का दूसरा सत्र था, इसमें 5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। देश भर से इसमें और भी लोग आना चाहते हैं, मुझे लगता है की आकांक्षा समिति इसमें बहुत अच्छा रोल अदा कर सकती है। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देकर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाया जा सकता है।
गौरतलब है कि आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पत्नियों का संघ है, जो राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। राज्य के सभी 75 जिलों में कार्यरत इस समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्व-रोजगार और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक अवसर प्रदान करना है।
आकांक्षा हाट 2024 के माध्यम से यह समिति महिलाओं को अपने उत्पादों, कौशल, और शिल्प को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रही है, इससे वे अपने परिवार और समाज को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकेंगी। आकांक्षा हाट के माध्यम से जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं, इससे सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
--आईएएनएस
'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' की शूटिंग का अनुभव पुरानी जिंदगी में लौटने जैसा : कृतिका कामरा
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
भारत में भी बच्चों के लिए लागू हो सोशल मीडिया बैन: सोनाक्षी सिन्हा
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
कल्याणेश्वर महादेव : सदियों से टूटे शिवलिंग की पूजा, रहस्यों के भरा मंदिर
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
भारत में लॉन्च हुई ये अनोखी बाइक, कीमत फॉर्च्यूनर से भी महंगी
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
5.49 लाख की इस SUV ने बाजार में मचाई धूम, बिक्री में टॉप-4 पहुंची और सेफ्टी में हासिल किए 5-स्टार
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया याद
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
'किस किसको प्यार करूं 2' से पारुल गुलाटी का बॉलीवुड डेब्यू, मां की बातों को याद कर हुईं भावुक
री-रिलीज शोले को देख बोले दर्शक, हर फ्रेम में महसूस हुई धर्मेंद्र की कमी
खेसारी लाल यादव का गाना 'रंगबाज' कर रहा ट्रेंड, अभिनेता ने जाहिर की खुशी
दूसरा टी20 हारने के बाद क्या हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या के बीच हुई बहस?
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
हैदराबाद में बच्चों संग फुटबॉल खेले मेसी, सांसद राहुल गांधी व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रा का उत्पीड़न, वीडियो वायरल होने पर एबीवीपी ने की जांच की मांग

नोएडा में कंपनी कर्मियों से बंदूक के दम पर दो लाख की लूट, चार बदमाश फरार
राशिफल 13 दिसंबर 2025: शनिवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार
'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' की शूटिंग का अनुभव पुरानी जिंदगी में लौटने जैसा : कृतिका कामरा
दिव्या दत्ता की सिंगिंग परफॉर्मेंस, भाई राहुल संग गुनगुनाया बॉलीवुड गीत
कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' को हां करने के लिए मेरे पास दो कारण थे : आयशा अहमद
'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक
रजनीकांत को 75वें जन्मदिन पर मोहनलाल से लेकर कमल हासन ने दी बधाइयां
Year in Review 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
'शोले' के वीरू को जब कच्ची उम्र में हुआ था पहला प्यार! लिखी थी दिल पिघलाने वाली कविता
स्मिता पाटिल की पुण्यतिथि पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने किया याद
एका पाद गलावासन: न सिर्फ शरीर, बल्कि मन की एकाग्रता भी बढ़ाएगी यह योगासन
मैं और तान्या सिर्फ अच्छे दोस्त, बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट रहे अमाल मलिक ने शेयर किया अपना अनुभव
कहां से आया था 'कचरा सेठ' का करेक्टर? जिसने बदल दी मनोज जोशी की किस्मत
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
पीरियड्स का दर्द या ऐंठन, सौंफ देगी राहत
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
प्रीडायबिटीज को ठीक करने से हार्ट अटैक के खतरे में 60 प्रतिशत की आ सकती है कमी : स्टडी
स्नान से पहले करें तिल के तेल से मालिश, त्वचा में निखार के साथ सेहत भी होगी दुरुस्त
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 14/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope