• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने की अटकलों पर अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा दलों को तोड़ना जानती है'

On speculations about Jayant Chaudhary joining NDA, Akhilesh Yadav said, BJP knows how to break parties - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के कयासों पर कहा कि भाजपा दलों को तोड़ना जानती है, उसे किसको कब शामिल करना है, कब खरीदना है, सब पता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत में रालोद के भाजपा के साथ जाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा यह भी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ में आपने देखा कि किस तरह से बेईमानी हुई। भाजपा जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है। किसके पास ईडी भेजनी है, किसके पास सीबीआई भेजनी है, कब कहां आयकर का छापा डलवाना है और किस पत्रकार का कब मुंह बंद कराना है। उन्होंने सीएम योगी के काशी- मथुरा बयान पर कहा कि ये कौन तय करेगा, कौन पांडव है, कौन कौरव है, हमारे लिए संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है। न्यूज कंट्रोल के बावजूद भी अपराध कैसे बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा, इसका जवाब भाजपा के पास नहीं है। नौजवान मजबूर हैं, इजराइल में नौकरी करने के लिए। 2014 से लेकर अबतक एनसीआरबी की रिपोर्ट निकाल लीजिए, एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On speculations about Jayant Chaudhary joining NDA, Akhilesh Yadav said, BJP knows how to break parties
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nda, akhilesh yadav, bjp, jayant chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved