• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी: फिर चुनावी सरगर्मी शुरू, विधान परिषद की 4 सीटों के लिए नामांकन आज से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। विधान परिषद की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके तहत पांच सितंबर तक नामांकन-पत्र भरे जाएंगे। नामांकन-पत्रों की जांच छह सितंबर तक होगी और आठ सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि विधान परिषद में बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल और अशोक वाजपेयी के इस्तीफे के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं। भाजपा के पास पर्याप्त मात्रा में संख्या बल है, लिहाजा उसके प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-nominations start from today for uttar Pradesh vidhan parishad 4 seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nominations for up vidhan parishad, nominations start for uttar pradesh vidhan parishad seats, uttar pradesh vidhan parishad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved