• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में 8 जुलाई से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए होगा नामांकन

Nomination will be done for block chief elections in UP from July 8 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आठ जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को चुनाव व मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव संबंधी पूरी कार्यवाही तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। अगले दिन 9 जुलाई शाम तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। अगले ही दिन 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वोटिंग होगी। तीन बजे के बाद मतों की गणना शुरू कराई जाएगी और परिणाम घोषित होंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख के सामान्य निर्वाचन-2021 के लिए 5 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय तय किया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। आयोग के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पांच जुलाई को ही चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर देंगे। प्रमुख पद के लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच आठ जुलाई को होगी। नामांकन वापसी की कार्यवाही नौ जुलाई को की जाएगी। 10 जुलाई को मतदान व मतगणना दोनों तय किया गया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nomination will be done for block chief elections in UP from July 8
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nomination, block chief elections, july 8, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved