• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्ष कुछ भी ले, भाजपा 2027 में दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: दिनेश शर्मा

No matter what the opposition does, BJP will form the government with a two-thirds majority in 2027: Dinesh Sharma - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन अगली सरकार बनाने का दावा पेश होने लगा है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीजेपी के प्रवक्ताओं की बैठक पर कहा कि राजनीतिक नेताओं का आपस में मिलना-जुलना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। चुनाव के दौरान कई नेता और दल एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साथ आने या अलग-अलग चुनाव लड़ने, दोनों ही स्थितियों में विपक्षी दल भाजपा को चुनाव में नहीं हरा पाएंगे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता आकाश आनंद की पार्टी में जिम्मेदारियां कम किए जाने पर दिनेश शर्मा ने इसे बसपा का आंतरिक मामला बताया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल और व्यक्ति को अपनी पार्टी से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर रहा होगा और इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सनातन को लेकर दिए गए बयान पर दिनेश शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा का इतिहास बहुत पुराना है। सनातनी परंपरा किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि सभी के कल्याण की बात करती है। सनातन के खिलाफ बोलना उनके विचार में इंसानियत के खिलाफ जाने जैसा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान उचित है।
एफसीआरए बिल को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ सभी विषयों का अध्ययन करने के बाद ऐसे विधेयक लाती है, जिनका उद्देश्य जनहित सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सांसदों की एक विशेष समिति गठित की गई है, जो बिल का परीक्षण करेगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के अनुसार इसे लागू किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No matter what the opposition does, BJP will form the government with a two-thirds majority in 2027: Dinesh Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinesh sharma, bjp, opposition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved