• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा चाहे जितना रोके, हम महापुरुषों को देते रहेंगे सम्मान : अखिलेश

No matter how much the BJP stops, we will continue to respect the great men - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग जितना रोकेंगे, सपा महापुरुषों को उतना ही सम्मान देने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। कार्यक्रम के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर छुट्टी होती थी लेकिन भाजपा ने इसे रद्द कर दिया। हमारी सरकार फिर बनेगी तो फिर हम छुट्टी घोषित करेंगे। भाजपा के लोग हमें जितना रोकेंगे, हम महापुरुषों का उतना सम्मान करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कभी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई लेकिन मुगलों के आगे नहीं झुके। यही आदर्श हम सभी को अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा, हम तो जोडऩे वालों में से हैं लेकिन भाजपा हमें तोडऩे के नजरिए से देखती है। हम हिंदू हैं, लेकिन भाजपा हमें हिंदू नहीं मानती।

गुजरात चुनाव में वे लोग खिलजी पर चर्चा करने लगे थे और अब कर्नाटक में टीपू और अलीगढ़ का मामला उठा रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No matter how much the BJP stops, we will continue to respect the great men
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, uttar pradesh, former chief minister, bjp, samajvadi party, sp, उत्तर प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी, सपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भारतीय जनता पार्टी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved