• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ चिड़ियाघर फिर से खुलेगा, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश नहीं

No kids below 10 years allowed as Lucknow zoo set to reopen - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। कोविड-19 के कारण बंद हुआ लखनऊ स्थित चिड़ियाघर सोमवार को फिर से खुलेगा। ऐसे में महामारी के मद्देनजर चिड़ियाघर में आने वाले लोगों के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह जूलोजिकल गार्डन के निदेशक आर के सिंह ने कहा, "टिकट के लिए अब वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग होगी और मानव संपर्क को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर टिकट खिड़की बंद रहेगी।" एंट्री के लिए समय को भी दो घंटे की अवधि के साथ तीन भागों में बांटा जाएगा, ताकि आगंतुकों के अगले बैच से पहले सैनिटाइजेशन प्रक्रिया की जा सके। एक समय के स्लॉट में प्रवेश की अनुमति सिर्फ 500 लोगों को दी जाएगी। इसके अलावा, सभी आगंतुकों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा, मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और चिड़ियाघर के अंदर केवल पानी की बोतलों को ले जाने की अनुमति होगी।
निदेशक ने कहा, "जनता की सुरक्षा के लिए टॉय ट्रेन, बैटरी से चलने वाले वाहन, फूड कोर्ट, कैंटीन, स्मारिका दुकान, अन्य क्षेत्र फिलहाल बंद रहेंगे, लेकिन सभी के देखने और आनंद लेने के लिए वहां जानवर रहेंगे।"
बच्चों के लिए बड़ी निराशा की बात यही है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों को चिड़ियाघर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं का प्रवेश भी वर्जित है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No kids below 10 years allowed as Lucknow zoo set to reopen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no kids below 10 years allowed as lucknow zoo, lucknow, zoo, corona pandemic, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved