• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Negligence in providing relief to flood victims will not be tolerated - Lucknow News in Hindi

लखनऊ,। लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों के अनुरूप तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। एके शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर हालात पर लगातार नजर रखनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों तक समय पर राहत पहुंच सके। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और जलभराव के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए जरूरी एहतियाती कदम उठाने पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। राहत सामग्री मिलने पर लोगों ने मंत्री और सरकार के प्रति आभार जताया।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री और दैनिक जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखनी होगी, जिससे किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Negligence in providing relief to flood victims will not be tolerated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flood in up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved