लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को फेल करार दिया है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत बिल्कुल बेहाल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोमवार को एनसीपी के दारुलशफा स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने बाद रमेश दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार का ग्राफ दिनों-दिन नीचे गिरता जा रहा है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, "पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले दिनों मं पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें। एनसीपी ने हमेशा राष्ट्रवाद की बात की है और किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।"
-आईएएनएस
हंगामे के चलते लोक सभा, राज्य सभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11बजे तक स्थगित
भगोड़े अमृतपाल सिंह के चाचा, ड्राइवर ने पंजाब पुलिस के सामने किया सरेंडर
सुप्रीम कोर्ट ने OROP के एरिअर के भुगतान पर केंद्र के सीलबंद नोट को किया अस्वीकार
Daily Horoscope