• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रतीक को नम आंखों से विदाई देगा मुलायम परिवार, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

Mulayam Family Bids Tearful Farewell to Prateek; Supporters Gather for Final Tributes - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को करीब 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की। अंतिम संस्कार को लेकर भैंसाकुंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग वहां पहुंचने लगे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपर्णा यादव और पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।
उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ईश्वर उन्हें इस पीड़ा से उबरने की शक्ति दें। बुधवार को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mulayam Family Bids Tearful Farewell to Prateek; Supporters Gather for Final Tributes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prateek yadav demise lucknow, akhilesh yadav brother dies, aparna yadav husband prateek yadav, mulayam singh yadav son passed away, civil hospital lucknow, the fitness planet gym, jeev aashraya ngo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved