• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद पंकज चौधरी ने किया यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन:योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय

MP Pankaj Chaudhary files nomination for UP BJP President post: Yogi Adityanath proposes his name, unopposed election certain - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा कि आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। पंकज चौधरी कुर्मी (पिछड़ा) वर्ग से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं, पर पंकज पर दांव लगाकर पार्टी ने पीडीए की काट करने का प्रयास किया है।
ज्ञात हो कि 12 दिसंबर को बीएल संतोष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर एक बैठक की थी। उसमें उन्होंने सभी सहमति ले ली थी। केंद्रीय नेतृत्व का फरमान सुना दिया था।
शनिवार का दिन नामांकन के लिए पहले ही तय कर दिया गया था। सुबह से पार्टी कार्यालय में हलचल मची थी। दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पंकज ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और विनोद तावड़े पहले से मौजूद थे। इस दौरान संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूरी निगरानी कर रहे थे। वह चुनाव की तैयारी को लेकर सुबह से निर्देश दे रहे थे।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने पंकज चौधरी को पार्टी ने प्रदेश का नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति बनाई है। जातीय समीकरण साधने के साथ संगठन को नई धार देने का प्रयास किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Pankaj Chaudhary files nomination for UP BJP President post: Yogi Adityanath proposes his name, unopposed election certain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi adityanath, cm yogi, yogi adityanath, union minister pankaj chaudhary, up bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved