लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से कड़ी धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। फिलहाल एक-दो दिन तक इससे निजात मिलने के आसार कम हैं। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन के बाद बादल छाने के साथ ही गरज-चमक व धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना भी है। लू का प्रभाव अभी ऐसा ही रहेगा।
सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, बांदा का 24.6, इलाहाबाद का 28.5, झांसी का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, बांदा का 43 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope