बलिया। लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर देशभर में गुस्सा है। सरकार नाबालिगों के साथ यौन शोषण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पॉक्सो एक्ट में बदलाव कर रही है। वहीं, बीजेपी नेता का विवादित बयान सामने आया है। यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादस्पद बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नाबालिग लड़कियों का खुलेआम घूमना ठीक नहीं है। लड़कियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनके स्वछंद घूमने और मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से ही उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीजेपी विधायक ने कहा कि स्मार्टफोन की वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं। मोबाइल की वजह से वे गलत आदतों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा आजकल की लड़कियां फ्रीडम के साथ घूमती हैं, जिसकी वजह से उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं। सुरेंद्र सिंह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि समाज में तमाम तरह की विकृतियां पैदा हो गई है। इन विकृतियों के लिए वे अभिभावक जिम्मेदार हैं जो नाबालिग बच्चों का संरक्षण सही तरीके से नहीं करते हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope