• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UCC पर मंत्री संजय निषाद बोले-सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी बराबर होनी चाहिए

Minister Sanjay Nishad on UCC: Respect, security, and self-reliance must also be equal - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर दिए गए बयान का उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब सभी नागरिकों का वोट बराबर है तो सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी बराबर होनी चाहिए। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मैं अमित शाह के बयान का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि कम से कम उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल का विरोध किया था, क्योंकि उसमें भेदभाव था और बाद में कांग्रेस को इसे स्वीकार करना पड़ा। आज भी कुछ धर्मों में भेदभाव है। जब वोट बराबर है, तो सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी बराबर होनी चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हर किसी का अपना काम होता है। हम उन सीटों के बारे में बात करते हैं, जिन पर हम हार गए थे। हम सहयोगी हैं और जीत चाहते हैं। त्रेता युग में निषादराज ने भगवान राम को जीत दिलाने में मदद की थी। भगवान राम ने उन्हें गले लगाया था और उन पर भरोसा किया था। आज मोदी और योगी ने हम पर भरोसा किया है और हमें गले लगाया है। सभी सहयोगी दलों को वे सीटें दी जानी चाहिए, जिन पर वे पहले हार गए थे। हम सहयोगी तभी हैं, जब हम हारी हुई सीटों पर जीत हासिल करें।
निषाद पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी आंदोलनों से ही बनी है। रेल आंदोलन, सड़क आंदोलन, जेल भरो आंदोलन, मुख्यमंत्री का घेराव, प्रधानमंत्री का घेराव और जंतर-मंतर आंदोलन-ये आंदोलन सड़कों से लेकर विधानसभा तक हुए हैं। हम समाज के पक्षधर हैं और जब समाज ने हम पर इतना भरोसा किया कि हमें इस काबिल बनाया, तो हमें न्याय के लिए सड़कों पर लड़ना ही होगा। अगर कोई अधिकारी अन्याय कर रहा है और हम बाहर नहीं निकलेंगे, तो कौन निकलेगा।
विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे के साथ अपनी मुलाकात को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। वे हमारे वरिष्ठ और पुराने नेता हैं। वे हमारे मार्गदर्शक भी रहे हैं। वे बीमार थे, इसलिए उनसे मिलना हमारा फर्ज था। जब दो वरिष्ठ नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर चर्चा तो होती ही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Sanjay Nishad on UCC: Respect, security, and self-reliance must also be equal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister sanjay nishad on ucc, minister sanjay nishad, ucc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved