• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम पर मंत्री संजय निषाद ने जताया संतोष, कहा- दोनों देश विकास की ओर दें ध्यान

Minister Sanjay Nishad Expresses Satisfaction over US-Iran Ceasefire; Urges Both Nations to Focus on Development - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में बने संघर्ष विराम पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भले ही यह सहमति थोड़ी देर से बनी है, लेकिन पूरी दुनिया को अमेरिका के वर्चस्व के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। मंत्री संजय निषाद ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हर देश का अपना लोकतंत्र और अपनी संप्रभुता होती है, इसे खतरे में क्यों डाला जाए? मंत्री ने यह भी कहा कि विश्व समुदाय को रचनात्मक रूप से हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि देशों की आपसी निर्भरता बढ़ती जा रही है और जब संघर्ष पैदा होता है, तो इससे केवल प्रभावित देशों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को संकट का सामना करना पड़ता है।
संजय निषाद ने कहा कि दोनों देशों को अब विकास पर ध्यान देना चाहिए। लड़ाई करने से कोई हल नहीं निकलता बल्कि वहां के लोगों को परेशानी होती है। बातचीत और समझौते से ही समाधान संभव है। देशों को अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब देश आपसी निर्भरता में रहता है तो कभी-कभी मूल्य वृद्धि होना स्वाभाविक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के समय कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं की वजह से जनता को कोई गंभीर समस्या नहीं हुई। देश में जैसे-जैसे सामानों की उपलब्धता बढ़ रही है, सरकार दाम घटाने के प्रयास कर रही है।
संजय निषाद ने कहा कि पहले की सरकारें दाम बढ़ने के बाद उसे कम करने पर ध्यान नहीं देती थीं, जिससे जनता को परेशानी होती थी। लेकिन, वर्तमान भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के जरिए गलत लोगों का नाम मतदाता सूची से निकाल दिया गया है। अब वहां शांति और निष्पक्ष चुनाव होने वाला है। जनता टीएमसी से परेशान है, इसीलिए उसने भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, यह ममता सरकार को भी पता है, इसीलिए वह लोगों में गलतफहमी फैला रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Sanjay Nishad Expresses Satisfaction over US-Iran Ceasefire; Urges Both Nations to Focus on Development
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us-iran ceasefire, minister sanjay nishad, sanjay nishad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved