• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में मंत्री कमल रानी और IPS नवनीत हुए कोरोना पॉजिटिव

Minister Kamal Rani and IPS Navneet became Corona positive in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में नेता और बड़े-बड़े अधिकारी आने लगे हैं। शनिवार को प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री कमल रानी को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डी.एस. नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है।

इसी तरह आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने अपने पॉजिटिव होने की खबर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद का बहुत-बहुत धन्यवाद।

इससे पहले, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ़ धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह पॉजिटिव हुए। हालांकि राजेंद्र प्रताप अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।

उप्र के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में 46,769 सैम्पल की जांच की गई। अब तक कुल 14,26,303 सैम्पल की जांच की गई है।

प्रदेश में विगत 24 घंटों में कोरोना के 1,986 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के 17,264 सक्रिय मामले हैं। अब तक 28,664 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। प्रदेश में वायरस की चपेट में आकर अब तक 1108 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि 1,73,089 सर्विलांस टीम द्वारा 1,25,47,145 घरों के 6,39,50,402 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। अलर्ट जनरेट होने पर अब तक लगभग 3,04,635 लोगों को कंट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गई। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Kamal Rani and IPS Navneet became Corona positive in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up minister kamal rani, ips navneet sikera, corona positive, up, navneet sikera, kamal rani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved