• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में 5 सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो,मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Metro to run in Lucknow from Sept 5, Chief Minister will show green flag - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पांच सितंबर से मेट्रो को हरी झंडी दिखाई जाएगी और छह सितंबर से यह आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी। मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के मुताबिक, लखनऊवासियों के लिए मेट्रो की शुरुआत एक ऐतिहासिक पल होगा। मेट्रो का उद्घाटन 5 सितंबर को होगा। अधिकारियों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से शहर के लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। फिलहाल, मेट्रो ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक चलेगी। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो का शुरू होना ऐतिहासिक पल है। यह सब जनता के सहयोग, सरकार के प्रयास व इंजीनियरों के कठिन मेहनत से संभव हुआ। देश में तीन साल के भीतर मेट्रो चलाने का रिकॉर्ड लखनऊ के नाम है। यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। पहले मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के लिए नरेन्द्र मोदी के आने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन स्पष्ट हो गया है कि वह नहीं आएंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Metro to run in Lucknow from Sept 5, Chief Minister will show green flag
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, hindi news, metro in lucknow, cm yogi adityanath, regional news of up, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved