• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मायावती बोली ब्राह्मण सम्मेलनों से उड़ी विरोधियों की नींद

Mayawati said that the sleep of the opponents was disturbed by the Brahmin conventions - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोटो को अपने तरफ लुभाने जुटी बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि इस सम्मेलन से विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे रोकने के लिए विपक्षी दल तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मायावती ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा, "मेरे निर्देशन में पार्टी महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा यूपी में चल रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, जो ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से काफी चर्चा में है, उसके प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी यह प्रमाण है कि इनका बीएसपी पर सजग विश्वास है, जिसके लिए सभी का दिल से आभार।" उन्होंने आगे लिखा, "अयोध्या से 23 जुलाई को श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हुआ यह कारवाँ अम्बेडकरनगर व प्रयागराज जिलों से होता हुआ लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ता जा रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी है। इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियाँ किस्म-किस्म के हथकण्डे अपना रही हैं, इनसे सावधान रहें।" ज्ञात हो कि बहुजन समाज पार्टी यूपी में 2007 का फॉमूर्ला लागू करके सत्ता पाने की फिराक में लगी है। बसपा को पूरा भरोसा है कि ब्राह्मण ही उसके लिए फिर ब्रह्मास्त्र हो सकते हैं। बसपा सोच रही है कि यूपी के विधानसभा चुनाव- 2022 में दलित-ब्राह्मण की जोड़ी मुस्लिम को भी भरोसा दिला सकती है कि हाथी में जीतने का दम है। इसी कारण बसपा की ओर सम्मेलन की शुरूआत अयोध्या से की गयी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mayawati said that the sleep of the opponents was disturbed by the Brahmin conventions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayawati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved