• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

maximum temperature cross 45 degrees Celsius in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उप्र के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लखनऊ में भी पारा 44 डिग्री सेलिसयस के आसपास दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किए जाने से उमस में भी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 24़ 6 डिग्री, बनारस का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25.5 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-maximum temperature cross 45 degrees Celsius in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maximum temperature of up, hot summer in up, up temperature 45 degrees celsius, uttar pradesh news, up meteorological director, jp gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved