• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगले दो दिन में तरबतर होगा पूरा सूबा

mansoon will come in next 2 days in up - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में पूरे प्रदेश में मानूसन आने का दावा किया है। राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को राजधानी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। मानसून आने के पूर्व तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री के नीचे चला गया है। हालांकि उमस बढ़ने से लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म इलाहाबाद रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने दावा किया था कि प्रदेश में 22 से 24 तक मानसून सक्रिय हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार में मानसून कमजोर पड़ने से प्रदेश में प्रवेश में देरी हुई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि एक-दो दिन में पूरे प्रदेश में एक साथ मानसून सक्रिय हो जाएगा। अभी राजधानी सहित कुछ जिलों में प्री मानसून बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान एक से तीन डिग्री तक गिरा। काफी दिनों बाद सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री नीचे आ गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानूसन आने के बाद तापमान और गिरेगा। राजधानी में पिछले चार दिनों से बादल छा रहे थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार बादल छाए। शाम को राजधानी के कई क्षेत्रों बारिश हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। दिन में उमस के कारण लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। शाम को बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-mansoon will come in next 2 days in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mansoon, will come, next 2 days, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved