• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में 2,250 रुपये के लिए दोस्त की बिजली का करंट देकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Man arrested in Lucknow for killing friend via electric shock over ₹2,250 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की हत्या के मामले में 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब पीने के बाद बेहोश होने पर सचिन की बिजली के करंट का झटका देकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को लखनऊ के बिजनौर पुलिस स्टेशन इलाके में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके बेटे सचिन की हत्या बिरजू, तेजू और अन्य साथियों ने गला घोंटकर और बिजली का झटका देकर कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजनौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देश पर आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। टीमों ने लगभग 170-190 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तकनीकी व मैनुअल सबूतों के साथ-साथ स्थानीय खुफिया नेटवर्क से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया।
जांच के बाद पुलिस ने 2 अक्टूबर को नामजद आरोपी बिरजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बिरजू ने पुलिस को बताया कि वह और सचिन दोस्त थे और अक्सर साथ में खाना खाते और शराब पीते थे। सचिन अक्सर बिरजू के कमरे पर भी जाता था क्योंकि बिरजू अकेला रहता था और वे दोनों अक्सर वहां बैठकर शराब पीते थे।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को सचिन ने बिरजू से कहा कि उसे पैसों की जरूरत है और कुछ पैसों का इंतजाम करने को कहा। बिरजू ने कथित तौर पर उससे कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद सचिन ने पैसे जुटाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी। दोनों ने कथित तौर पर कुछ पैसों से शराब खरीदी और बाद में बिरजू के कमरे में बैठकर शराब पी।
पुलिस ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह से जब सचिन बेहोश हो गया, तो बिरजू के मन में उसके पास बचे हुए पैसे लेने का ख्याल आया। उसने कथित तौर पर सचिन को मारने का फैसला किया और कमरे में बेहोश पड़े सचिन को बिजली का झटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने सचिन की जेब से बचे हुए पैसे निकाले और फिर उसकी लाश को किसी और के घर के पास रखकर वहां से भाग गया। पुलिस ने एक बिजली का तार, स्टैंड वाला लोहे का कूलर और 2,250 रुपये नकद बरामद किए, जो मृतक की जेब से लिए गए थे। इस मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Man arrested in Lucknow for killing friend via electric shock over ₹2,250
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow crime, bijnor police station, murder case, electric shock murder, ₹2250 robbery, sachin alias raja, birju arrested, uttar pradesh police, cctv investigation, crime news, murder for money, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved