• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग किशोरी की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित

Main accused arrested in minor girl suicide case, outpost in-charge suspended for negligence - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । लखनऊ में मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव में नाबालिग किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किशोरी के पिता के साथ पांच महीने पहले हुई मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप में कसमंडी कला चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर 2026 को थाना मलिहाबाद के रमगढ़ा गांव में एक नाबालिग किशोरी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला उपनिरीक्षक आशी गुप्ता ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना मलिहाबाद में हंस कुमार, पुत्र श्याम सुंदर, उसके भाई विनय कुमार, पिता श्याम सुंदर और मां राम लल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि हंस कुमार किशोरी को डराता-धमकाता था और उस पर अपने साथ चलने का दबाव बनाता था। इसके अलावा आरोप है कि करीब पांच महीने पहले हंस कुमार और उसके परिवार के लोगों ने किशोरी के पिता राम लखन के साथ मारपीट की थी। दोनों परिवार पड़ोसी होने के साथ रिश्तेदार भी हैं। श्याम सुंदर और राम लखन के दादा आपस में सगे भाई थे।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पांच महीने पहले हुई मारपीट की शिकायत कसमंडी कला चौकी पर दी गई थी, लेकिन तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीपी मलिहाबाद ने मामले की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विवेक कुमार की लापरवाही सामने आई। जन शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी संस्थित की गई है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी की आत्महत्या से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपों की जांच और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Main accused arrested in minor girl suicide case, outpost in-charge suspended for negligence
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor girl suicide case, suicide case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved