• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेश शर्मा ने सीएम योगी से की रामायण संग्रहालय पर चर्चा

Mahesh Sharma meet CM Yogi in lucknow discusses on tourism - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब 40 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अयोध्या में रामायण संग्रहालय और प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में रामायण संग्रहालय का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, बुंदेलखंड और सोनभद्र में नए पर्यटन तलाशे जाएंगे। रामायण संग्रहालय निर्माण हमारा विषय है। पिछली सरकार की वजह से इसके निर्माण का काम अटक गया था और हमारे दिए 154 करोड़ रुपये पड़े रहे, लेकिन नई सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा हुई। अयोध्या में रामायण संग्रहालय का जल्द काम शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, रामायण संग्रहालय के निर्माण से प्रदेश में अध्यात्म व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 25 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले राम संग्रहालय के लिए राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द जमीन मुहैया कराई जानी है। संग्रहालय में नेपाल और श्रीलंका के स्थलों को भी दर्शाया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि बौद्ध सर्किट में पर्यटन को बढ़ावे पर उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। पर्यटन के लिए हवाईअड्डा, रेलवे स्टेशन भी सुधारे जाएंगे।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahesh Sharma meet CM Yogi in lucknow discusses on tourism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahesh sharma, meet, cm, yogi adityanath, lucknow , tourism , discusses, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved