गोरखपुर। गोरखपुर में वाजपेयी की अस्थियां राजघाट स्थित राप्ती नदी के तट
पर 25 अगस्त को प्रवाहित की जाएंगी। इसके पूर्व ''अटल अस्थि कलश यात्रा''
निकाली जाएगी। चार किलोमीटर लम्बी इस अटल अस्थि कलश यात्रा में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैदल चलेंगे। राप्ती नदी के तट पर वैदिक
मंत्रोच्चार के बीच पूर्व पीएम अटलजी की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।
अटल अस्थि कलश यात्रा में गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
बस्ती में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और आजमगढ़ में केन्द्रीय रेल
राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इधर गुरुवार को लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था, "लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना। आज (गुरुवार) अटलजी की 'अस्थि कलश यात्रा' और 'श्रद्धांजलि सभा' में हिस्सा लूंगा।"
कलशों में भरी वाजपेयी की अस्थियों को शुक्रवार को राज्य की 16 प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा। वायपेयी का निधन 16 अगस्त को नई दिल्ली में हुआ था।
उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस यात्रा में हिस्सा में लेंगे।
वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड कार के ट्रक से टकराने से 10 की मौत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने नासा का पावर टू एक्सप्लोर चैलेंज जीता
Daily Horoscope