लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शास्त्री भवन में सचिवालय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सचिवालय प्रशासन के विभिन्न पदों पर भर्ती की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि लम्बित रिक्तियों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्रता से कार्य किया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सचिवालय में की जाने वाली भर्तियों के विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इसमें भी समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्रता लाई जाए और पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने भर्तियों के लिए भेजे गए अधियाचन के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने पदोन्नति की स्थिति के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। बैठक में मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के विषय में भी जानकारी दी गई। उन्हें सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों की अद्यतन स्थिति के विषय में भी अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी खरीद जेम पोर्टल से करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से खरीद करने पर विभागों को लाभ होगा। उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को मॉनीटर करने के लिए बॉयोमेट्रिक्स व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद इसे शीघ्र लागू करने के भी निर्देश दिए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान : ऋषभ पंत ,मोहम्मद शमी की वापसी,बुमराह भी टीम में शामिल
आरजी कर बलात्कार-हत्या मामला :आरोपी संजय रॉय दोषी करार, सियालदह कोर्ट ने सुनाया फैसला
भाजपा ने 'आप' पर बनी फिल्म दिखाने से रोका, लगाई पुलिस फोर्स : केजरीवाल
Daily Horoscope