• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवरात्र पर मिला मां का आशीर्वाद, समाजवादी अब गले मिलने के लिए तैयार : अखिलेश

lucknow news : The blessings of mother got on Navratri, BSP leader Indrajit joined to Akhilesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के दरवाजे खुल गए हैं। नवरात्र की शुरुआत में मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। जब शुरुआत ही ऐसी हुई है तो वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में क्या होगा। समाजवादी लोग गले मिलने और एक-दूसरे से जुड़ने के लिए अब तैयार हैं।

अखिलेश ने गुरुवार को सपा मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को उनके समर्थकों के साथ सपा में शामिल कराया। सरोज और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या से अखिलेश खुश दिखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो उप्र का नजारा कुछ और होगा।

उन्होंने कहा कि उप्र के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। उप्र के आंकड़े यदि अच्छे होंगे तो देश के आंकड़े अच्छे होंगे। आबादी के हिसाब से उप्र सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश की राजनीतिक हैसियत भी अपनी अलग है। उप्र विकास करेगा तो देश अपने आप तरक्की कर जाएगा।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lucknow news : The blessings of mother got on Navratri, BSP leader Indrajit joined to Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navratri, up election news, lucknow news, blessings of mother got on navratri, bsp leader indrajit joined to akhilesh, samajwadi party national president akhilesh yadav, bahujan samaj party senior leader indrajit saroj, lucknow hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved