लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य में राजभवन की धन्वन्तरि वाटिका में गंधराज का पौधा रोपित किया। इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन के निरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा लिखी कविता 'जीवन रक्षक पेड़' के शिलालेख का अनावरण भी किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमें स्वास्थ्य संरक्षण के लिए फल एवं औषधियां प्रदान करते हैं, वहीं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। यहां तक कि पौधे हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक किसी न किसी रूप में काम आते हैं। उन्होंने हर किसी विशेष अवसर पर पौधों को उपहार में भेंट करने तथा उनके रोपण करने पर बल दिया। राज्यपाल ने यह भी कहा कि रोपित किए जाने वाले पौधों के समुचित विकास एवं उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
राजभवन की गृह वाटिका में आम की विभिन्न संकर रंगीन प्रजातियों (सेन्सेशन, टॉमी एटकिन्स, अम्बिका) के पौधे और लीची के पौधे राज्यपाल के विशेष सचिव डॉ. अशोक चंद्र, वित्त नियंत्रक संजय श्रीवास्तव, सहायक सूचना निदेशक अंजुम नकवी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. शिवशंकर त्रिपाठी एवं उद्यान प्रभारी आरएन मिश्रा सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों ने रोपित किए।
-आईएएनएस
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम, देखें तस्वीरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने खेला बड़ा दांव, बढ़ गई उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, जानिए कैसे ?
3.59 करोड़ लोग चूल्हा फूंकने को मजबूर, इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं प्रधानमंत्री जी? : राहुल गांधी
Daily Horoscope