लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के कई अन्य जिलों में गुरुवार देर रात सामान्य बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार देर शाम कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की सुरक्षा का आदेश दिया, मुस्लिमों के प्रवेश पर लगी रोक हटाई
झारखंड की खदानों से निकाली जाने वाली मिथेन गैस देश भर की रसोइयों में पहुंचेगी, जल्द शुरू होगा उत्पादन
पत्नी से मिलना चाहता था ठग सुकेश चंद्रशेखर, दो बार जेल में भूख हड़ताल पर गया, अधिकारी परेशान
Daily Horoscope