लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार दिन में कभी धूप और कभी बदली का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे धूप और गर्मी से राहत मिलेगी।
गुप्ता के मुताबिक चक्रवाती परिस्थिति का निर्माण होने की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं और बादलों की आवाजाही का क्रम जारी है। कई जगहों पर सामान्य तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। चक्रवाती परिस्थिति का असर अभी इस सप्ताह के अंत तक बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope