लखनऊ। हिंदुस्तान में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। वे खुद भी हिंदू हैं। हिंदुस्तान से बाहर जाने पर जब भी कोई उनसे पूछता है तो वे गर्व से खुद को हिंदुस्तानी बताते हैं। यह बात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने की। वे अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान का रुझान अब भाजपा की ओर हो रहा है। उनका हृदय परिवर्तन हो रहा है। यह भी कहा जा सकता है कि वे कुछ विचलित हो रहे हैं। आगे क्या होने वाला है यह उन्हें दिखाई देने लगा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope