लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में और वृद्धि होने के साथ ही उमस बढ़ने की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलने के
बाद तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। दिन में कुछ जगहों पर आंशिक बदली
रहेगी और हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। सोमवार को पूर्वांचल के
कई जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के
अलावा मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 26
डिग्री, इलाहाबाद का 26 डिग्री और झांसी का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया।
-आईएएनएस
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope