लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में
आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार
जिले के बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर
में भिड़ंत हो गई। डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर खाई में गिर
गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग घायलों को
बचाने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके
बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को खाई से निकलवाया। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर मजदूर थे।
-आईएएनएस
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope