लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आवास राजभवन में 86 कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से प्रमुख तथा विशेष सचिव का वेतन शासन द्वारा वहन किया जाता है, जबकि अन्य कर्मियों के वेतन के लिए करीब 40 लाख रुपए का खर्च आता है। यह जानकारी आरटीआई एक्टीविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर को राजभवन के जनसूचना अधिकारी की ओर से दी गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजभवन के जनसूचना अधिकारी हेमंत कुमार चौधरी द्वारा डॉ. ठाकुर को दी गई सूचना के अनुसार राजभवन में कुल 86 कर्मी काम करते हैं। इनमें एक प्रमुख सचिव, एक विशेष सचिव तथा एक विधि परामर्शी हैं। साथ ही 4 विशेष कार्याधिकारी, 4 निजी सचिव तथा अन्य सचिवालयीय सहायक हैं।
इनके अलावा 1 शेफ, 1 स्टीवर्ड, 6 चालक, 3 वरिष्ठ अनुसेवक तथा 19 अनुसेवक हैं। इनके साथ 16 बेयरर, 5 सहायक बेयरर, 3 मेट, 2 कुक, 1 टेलर, 1 रजक तथा 5 सफाईकर्मी हैं। प्रमुख तथा विशेष सचिव का वेतन शासन से मिलता है, जबकि अन्य कर्मियों का मासिक वेतन 39,70,530 रुपए है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope