लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और समेकित शहरी विकास का महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगी। लोकार्पण समारोह शहर के झूलेलाल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि डालीगंज पुल से समतामूलक चौक तक करीब सात किलोमीटर लंबाई वाले ग्रीन कॉरिडोर को आज लखनऊ की जनता को समर्पित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से लगभग 15 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की विशेषता यह है कि इसमें सिविल और डिफेंस सेक्टर दोनों ने मिलकर काम किया है। परियोजना में रक्षा भूमि का भी प्रभावी उपयोग किया गया है और भूमि आवंटन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद रक्षा विभाग ने पूरा सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि जब सिविल और डिफेंस सेक्टर आपसी तालमेल से काम करते हैं तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है और यह परियोजना उसका उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के अगले चरण में समतामूलक चौक से शहीद पथ तक लगभग 10 किलोमीटर तक इसका विस्तार किया जाएगा। यह कॉरिडोर शहीद पथ और किसान पथ जैसे रिंग रोड को आपस में जोड़ेगा, जिससे शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों का यात्रा समय भी बचेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। निर्माण कार्य के दौरान यदि कोई पेड़ बाधा बना तो उसे काटने के बजाय सावधानीपूर्वक दूसरी जगह प्रत्यारोपित किया गया।
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ से अधिक पेड़ों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में मिलियन प्लस शहरों की श्रेणी में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रक्षा मंत्री ने कहा कि शहर के समग्र और वैज्ञानिक विकास के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर और लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लखनऊ के विकास का दीर्घकालिक मास्टरप्लान तैयार करना है, जिससे शहर का विकास सुनियोजित और संतुलित तरीके से हो सके।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर के पार्कों में ओपन जिम लगाए गए हैं ताकि बुजुर्ग और महिलाएं टहलने के साथ-साथ व्यायाम भी कर सकें। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्राम सदन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन और टेस्टिंग सुविधा स्थापित की गई है, जिससे युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना और सरोजिनी नगर क्षेत्र में अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र के शुरू होने से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। इसके साथ ही मेट्रो विस्तार, रिंग रोड और फ्लाईओवर जैसी परियोजनाओं से लखनऊ का बुनियादी ढांचा तेजी से मजबूत हुआ है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ की तहजीब और संस्कृति की पहचान पूरी दुनिया में है और अब शहर के विकास की चर्चा भी वैश्विक स्तर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को द्वारा लखनऊ को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ की सूची में शामिल किया जाना शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खान-पान की परंपरा का सम्मान है।
-- आईएएनएस
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे
दिव्या पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ फाइनल में रोमांचक मुकाबला, टीम विलेजिओ ने 1 रन से जीता खिताब
करेंसी नोट प्रेस में सुपरवाइजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 20 अप्रैल से करें आवेदन
आईपीएल इतिहास में 3 मुकाबले, जब पंजाब किंग्स की जोड़ी ने छुआ 150 का आंकड़ा
दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती: 1000 एलबीओ पदों पर आवेदन का आखिरी मौका
हॉकी पंजाब का दबदबा बरकरार, सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
राशिफल 18 अप्रैल 2026: अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
डिजिटल इंडिया भाषिणी में यंग प्रोफेशनल के लिए निकली भर्ती, 50 हजार तक मिलेगा वेतन
भारत पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती; सालाना पैकेज 17.11 लाख तक
लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज
हिमाचल में फार्मासिस्ट के पद पर निकली भर्ती, 28 अप्रैल से करें आवेदन
स्वूट पैडल लीग में टीम बोटा 28 अंकों के साथ शीर्ष पर
राशिफल 19 अप्रैल 2026 : आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृषभ राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
19 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की द्वितीया तिथि, त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
18 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की प्रतिपदा तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
ईरान-अमेरिका महायुद्ध : ट्रंप की धमाके की धमकी, तेहरान का बातचीत से साफ इनकार... क्या फटेगा बारूद?

अजरबैजान के रास्ते ईरान से 300 से ज्यादा भारतीयों की सुरक्षित वापसी, आखिरी बैच से मिले राजदूत अभय कुमार

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल, सीएम ने दुख जताया
राशिफल 19 अप्रैल 2026 : आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृषभ राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर
'आखिर कब तक इंतजार', महिला आरक्षण कानून के पास न होने से निराश खुशबू पाटनी
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
आईएनसीए अवॉर्ड्स में चमकीं सरगुन मेहता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
'भूत बंगला' पब्लिक रिव्यू: किसी ने बताया टाइम पास तो किसी को याद आई भूल भुलैया
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
काला नमक: मात्रा कम लेकिन फर्क बड़ा, संतुलन बनाने में भी मददगार
क्यों बार-बार होती है मीठा खाने की क्रेविंग? शरीर की कमजोरी का है संकेत
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
तन-मन के लिए क्यों जरूरी है योगासन? आयुष मंत्रालय से जानें
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे
मीठी तुलसी: सिर्फ नाम ही नहीं, गुणों में भी मीठा है यह पौधा, गर्मियों में देगा अनगित फायदे
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 20/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope