• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारी बारिश में लखनऊ के ऐतिहासिक इमामबाड़ा का बड़ा हिस्सा गिरा

Lucknow Imambara parapet falls due to heavy rains - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की लखनऊ में ऐतिहासिक इमामबाड़ा का एक बड़ा हिस्सा सोमवार रात भारी बारिश के बाद गिर गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद आफताब हुसैन ने कहा कि स्मारक के उचित रखरखाव के बावजूद भारी बारिश के दौरान दीवार गिर गई। उन्होंने कहा, "घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, साइट प्रभारी ने क्षेत्र का दौरा किया। उनके द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर, इंजीनियर जाएंगे और हुए नुकसान को देखेंगे, साथ ही इसकी एक रिपोर्ट भी सौपेंगे। इसके बाद, इसे बहाल किया जाएगा।" हालांकि, कार्यकर्ताओं ने कहा है कि खराब रखरखाव के कारण इमारत कमजोर हो गई और इसके चलते एक हिस्सा ढह गया।
हेरिटेज एक्टिविस्ट मोहम्मद हैदर ने कहा, "हमने कई बार एएसआई को सूचित किया है, लेकिन इतनी शिकायतों के बावजूद, एएसआई द्वारा संरचना को मजबूत बनाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।"
लखनऊ में स्थित आसिफी इमामबाड़े, जिसे 1784 में अवध के नवाब आसफ-उद-दौला ने बनाया था। यह निजामत इमामबाड़ा के बाद दूसरा सबसे बड़ा इमामबाड़ा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lucknow Imambara parapet falls due to heavy rains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow imambara, lucknow imambara parapet falls due to heavy rains, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved