लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपना अपना 81वां जन्मदिन आज लखनऊ में मनाया। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच 81 किलो का लड्डू बांटा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब गरीबों की आवाज बनकर नौजवानों को सामने आना चाहिए। पार्टी के सभी कार्यकर्ता भी अपने अपने गांव में किसी गरीब का जन्मदिन मनाएं। वह तभी समझेंगे कि उनका जन्मदिन मनाने का उद्देश्य सफल हो गया है। सभी नौजवान गरीब की आवाज बनकर आगे आएं। ऐसा करके सपा की साख और सम्मान में इजाफा होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता जब किसी गरीब का जन्मदिन मनाने का निर्णय करें तो उस कार्यक्रम में उन्हें भी आमंत्रित करें, और वह उसमें जरूर शिरकत करेंगे।
आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम है सहयोग: पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के 2 आतंकी ढेर
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बी.ए. 4, बी.ए.5 सब-वेरिएंट के पहले मामले पाए गए
Daily Horoscope