• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से बदली वंदना की तकदीर, ऑयल मिल लगाकर बनीं आत्मनिर्भर

Lucknow- Chief Minister Youth Entrepreneur Development Scheme changed Vandana fortunes, - Lucknow News in Hindi

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इस योजना की मदद से राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की वंदना यादव ने अपनी ऑयल मिल स्थापित कर न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और शुद्ध सरसों के तेल की आपूर्ति का नया विकल्प भी खड़ा किया है। मोहनलालगंज के गांव मजरा खुजेहटा की रहने वाली वंदना यादव बताती हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया से ऋण प्राप्त कर अपने उद्यम की शुरुआत की। आर्थिक सहायता मिलने के बाद, उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर ऑयल मिल स्थापित की, जहां सरसों के शुद्ध तेल का उत्पादन किया जा रहा है। वंदना ने अपने उत्पाद का एक स्थानीय ब्रांड भी लॉन्च किया है, जिसकी मांग आसपास के गांवों और जिलों में लगातार बढ़ रही है। उनकी ऑयल मिल से तैयार सरसों का तेल अब क्षेत्र के कई बाजारों में पहुंच रहा है। इस उद्यम के जरिए वंदना न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं, बल्कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं।
वंदना का कहना है कि राज्य सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उद्यम शुरू करने का आत्मविश्वास भी मिला। उनका मानना है कि अगर सरकारी योजनाओं की जानकारी सही समय पर मिल जाए और उनका लाभ उठाया जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाएं बड़े पैमाने पर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के पहले चरण में पात्र युवाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले उद्यमियों को दूसरे चरण में 10 लाख रुपए तक का ऋण देने की भी व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य हर वर्ष एक लाख नए उद्यमी तैयार करना है, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और प्रदेश में स्वरोजगार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lucknow- Chief Minister Youth Entrepreneur Development Scheme changed Vandana fortunes,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow news, - chief minister youth entrepreneur development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved