लखनऊ/फूलपुर | उत्तर प्रदेश के
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि फूलपुर में भाजपा
प्रत्याशी की जीत का अंतर 2014 के मुकाबले काफी ज्यादा होगा। उन्होंने यह
भी कहा कि देश में विकास की बयार बह रही है और विकास का काम आगे भी जारी
रहेगा।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने यह
बात कही। मौर्या ने उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के मीडिया केंद्र का
उद्घाटन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बाहुबली अतीक अहमद के चुनाव मैदान में आने के सवाल
पर केशव ने कहा कि अतीक अहमद के चुनाव लड़ने का कोई असर नहीं पड़ेगा। यहां
की जनता बाहुबली को पहले ही नकार कर विकास के मुद्दे पर वोट करके भाजपा को
जिताने का काम कर चुकी है। इस बार भी वही होगा।
उन्होंने कहा कि
योगी सरकार ने गुंडों-माफियाओं के खिलाफ जो अभियान चला रखा है, उसका असर
फूलपुर में देखने को मिलेगा। योगी सरकार के अभियान का समर्थन करते हुए
फूलपुर की जनता अतीक अहमद जैसे बाहुबली को नकारकर कमल खिलाएगी। अतीक अहमद
निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं।
ज्ञात हो कि विधान परिषद सदस्य
बनने के बाद केशव ने फूलपुर के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव
में भाजपा ने वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी
बनाया है। सपा ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है
तो कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जे.एन. मिश्र के पुत्र मनीष मिश्र पर दांव
लगाया है। यहां 11 मार्च को मतदान होना है।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope