• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से केबिन में भरा धुआं

Keshav Prasad Maurya helicopter makes emergency landing, smoke fills cabin due to technical fault - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्ट ग्राउंड से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने की वजह से यह एहतियाती कदम उठाया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keshav Prasad Maurya helicopter makes emergency landing, smoke fills cabin due to technical fault
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keshav prasad maurya helicopter makes emergency landing, emergency landing, keshav prasad maurya, helicopter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved