लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वतंत्र देव सिंह 20 मई को नेता सदन बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भी नए नेता सदन बनाये जाने की पुष्टि की है।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope