• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की मुलाकात पर कपिल देव अग्रवाल का तंज, बोले- यह जनादेश का अपमान

Kapil Dev Agarwal Takes a Dig at Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav Meeting: This Is an Insult to the Mandate - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग किए जाने और वहां तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव वहां जाकर यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि दीदी आप बहुत अच्छी हैं, आप चुनाव नहीं हारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाने और जनादेश का अपमान करने जैसा है। कपिल देव अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक वातावरण पूरी तरह बदल चुका है और शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और नई सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जनता का फैसला स्वीकार करना लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी पहले सत्ता में आई थीं, तब भी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हुआ था, इसलिए अब भी जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनेगी, विधायक दल का नेता चुना जाएगा और राज्य को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होगी और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार समाज को भड़काने और मुस्लिम समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 'वंदे मातरम्' केवल किसी देवी की स्तुति नहीं, बल्कि भारत माता का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि देश के कई मुस्लिम कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने भी 'वंदे मातरम्' का सम्मान किया है। उन्होंने अब्दुल हमीद, अफशां गुरलाखान और रसखान जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत माता हम सभी की है और यही धरती हमें जीवन देती है।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में अपराध पर नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती हुई है और आज यूपी मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kapil Dev Agarwal Takes a Dig at Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav Meeting: This Is an Insult to the Mandate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kapil dev agarwal, mamata banerjee, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved