• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संभल के इतिहास को पर्दे पर लाएगी 'कल्कि संभल ग्रामस्य', जल्द शुरू होगी शूटिंग

Kalki Sambhal Gramsya will bring Sambhals history to the screen; shooting to begin soon - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश का संभल अब फिल्मों के जरिए अपनी कहानी खुद बताने वाला है। संभल पर एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है, जो वहां के इतिहास के अनसुने सच को सामने लाएगी। फिल्म में न केवल पुराने जमाने के विवाद दिखाए जाएंगे, बल्कि वर्तमान समय के प्रशासनिक बदलावों को भी दर्शाया जाएगा। फिल्म का नाम 'कल्कि संभल ग्रामस्य' है, जिसे इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमएमपीए) ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी है। निर्माता अमित जानी ने बताया कि यह फिल्म संभल के इतिहास के उन पहलुओं को उजागर करेगी, जो अब तक छुपे हुए थे या जिन पर बोलने से लोग कतराते थे। फिल्म में 1978 के दंगों की दर्दनाक कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें कई निर्दोषों की जानें गई थीं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए थे। इस घटना का असर संभल के समाज पर बहुत गहरा पड़ा। फिल्म में उन पलों को बारीकी से पेश किया जाएगा, जब लोगों ने अपनी जमीनें छोड़ दी और नए सिरे से जीवन शुरू करने की कोशिश कर रहे थे।
साथ ही, फिल्म में हरिहर मंदिर का मुकदमा और बड़ी मस्जिद का सर्वे भी दिखाया जाएगा, जो संभल की सांप्रदायिक घटनाओं का हिस्सा रहे हैं।
फिल्म की कहानी सिर्फ पुराने विवादों तक सीमित नहीं है। इसमें योगी सरकार के दौरान संभल में हुए प्रशासनिक बदलावों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इन बदलावों में पुलिस और प्रशासन की सख्ती, माफियाओं पर लगाम, और शहर के पुनर्विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयासों को दिखाया जाएगा।
अमित जानी ने बताया कि फिल्म में तत्कालीन एसएसपी कृष्ण बिश्नोई और डीएम राजेंद्र पेंसिया की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को चुना गया है। इससे फिल्म को एक खास पहचान मिलेगी और दर्शकों को यह कहानी और भी प्रभावशाली लगेगी।
फिल्म में एक अहम मुद्दा 'कल्कि धाम' को लेकर हुए विवाद को भी दिखाया जाएगा। यह विवाद आचार्य प्रमोद कृष्णम और वर्क परिवार के बीच हुआ था, जो संभल के सामाजिक जीवन में एक बड़ा मोड़ था। यह कहानी फिल्म में पूरी सच्चाई के साथ पेश की जाएगी।
फिल्म का टाइटल मिलने के बाद अब शूटिंग संभल में शुरू की जाएगी। इससे शहर में उत्साह का माहौल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kalki Sambhal Gramsya will bring Sambhals history to the screen; shooting to begin soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sambhal, kalki sambhal gramsya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved