• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस संगठन में योग्य कार्यकर्ताओं को मौका, कार्यक्षमता, कार्यप्रणाली और कार्य परिणाम तय करेगा कार्यकाल : राज बब्बर

In Congress organization, deserving workers will get chance, efficiency, working style and work results will decide tenure: Raj Babbar - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि पार्टी ने 'संगठन सजन चयन समिति' का गठन किया है। संगठन में योग्य कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा और उसकी कार्यक्षमता, कार्यप्रणाली और कार्य परिणाम पर उनका कार्यकाल निर्भर करेगा। कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, "कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर एक सवाल उठता था कि जो भी संगठन बनता है, वो कुछ व्यक्तियों की जेब का बनता है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी और यूपी के प्रभारी अजय राय ने उत्तर प्रदेश में 'संगठन सजन चयन समिति' का गठन किया है। यह अपने आप में एक ऊर्जा है, जो कांग्रेसियों के अंदर नजर आई। प्रदेश के अंदर जो आंदोलन हुआ, उसमें पूरे कांग्रेसी उमड़ कर आए और उन्होंने अपनी बात को बहुत मजबूती से कहा।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस में पारदर्शिता नहीं होने को लेकर जो सवाल उठता था, उसको तोड़ने के लिए जितने भी साथी बुलाए गए, जिसमें कुछ प्रत्याशी भी हैं, जो जिला अध्यक्ष बनना चाहते हैं, कई पूर्व प्रत्याशी, जिन्होंने चुनाव लड़ा है, सभी को इकट्ठा किया गया है, ताकि वो अपनी राय दें। सभी मिलकर तय करेंगे कि जिलाध्यक्ष कौन बन सकता है। सभी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बहुत सारे पद और प्रकोष्ठ हैं, जिसकी जिम्मेदारी कई सारे साथियों को दी जाएगी।"
राज बब्बर ने कहा कि "अगर कांग्रेस संगठन में किसी को पद मिलता है, तो यह नहीं होगा कि उसका कार्यकाल 1,2 या 5 साल का होगा। उसकी कार्यक्षमता, कार्यप्रणाली और कार्य परिणाम पर निर्भर करेगा कि उसका कार्यकाल कितना रहेगा और कितना बढ़ाया जाएगा।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान पर राज बब्बर ने कहा "दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, वो वहां के लोग तय करेंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने मुद्दे को लेकर जमीन पर उतर रही है। लोगों की उम्मीद है कि कांग्रेस जमीन पर उतर कर राजनीति करे और उसमें सफल हो।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Congress organization, deserving workers will get chance, efficiency, working style and work results will decide tenure: Raj Babbar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, senior congress leader, raj babbar, organization sajjan chayan samiti, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved