• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी- मायावती

If there is no malfunction in EVM then the government will definitely change this time- Mayawati - Lucknow News in Hindi

श्रावस्ती । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने शनिवार को श्रावस्ती में भाजपा पर हमला बोला और कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा व उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों के कारण उनकी कथनी व करनी में अंतर है। इससे लगता है कि भाजपा सत्ता में वापस आने वाली नहीं है। आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। इस बार उनकी कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी। मायावती ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा कि देश में बसपा ही ऐसी पार्टी है जिस पर इसको लेकर कोई आरोप नहीं है। दूसरी पार्टियों ने धन्ना सेठों व पूंजीपतियों से पैसा लिया है। कांग्रेस, भाजपा व अन्य दल आपको गुमराह कर सत्ता में आना चाहते हैं। पूंजीपतियों की पोषक इन पार्टियों के वायदों में न फंस उन्हें सत्ता से बाहर कर दें।
मायावती ने कहा कि कांग्रेस की तरह पूंजीवादी सोच के चलते भाजपा राज में भी दलित, गरीब, मुस्लिम व आदिवासियों का उत्थान नहीं हो पाया। ऊंची जाति के गरीबों का भी कोई भला नहीं हुआ। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मणों की हालत सपा ने खराब कर दी थी। अब भाजपा कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If there is no malfunction in EVM then the government will definitely change this time- Mayawati
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: no malfunction evm, government, will definitely change, mayawati, up politics, election2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved