• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Historyheater shot dead in Lucknow, main accused arrested - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ डीसीपी चारु निगम ने बताया कि लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में दुर्गेष और उसका भाई साथ में रहते थे। यह गोरखपुर के पूर्वा थाने के हिस्ट्रीशीटर है। दुर्गेश सुबह अपने भाई से मिलने आया था। इस दौरान उससे मिलने मनीष यादव और पलक के साथ कई लोग आए। इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इनकी आपसी झड़प के बाद कुछ लोगों ने इनकी हत्या कर दी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुालासा किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश कोई प्रॉपर्टी डीलर नहीं है। उसके घर में जांच के दौरान स्टांप पेपर, मोहर और ज्वाइनिंग लेटर का मिलना इस बात का सबूत है कि वह जालसाजी का काम करता था। पत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग दुर्गेश से मिलने पहुंचे। इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। सभी ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे गोली मार दी। उसे गंभीर हालात में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
किरायेदार ने बताया कि दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Historyheater shot dead in Lucknow, main accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow news, crime up, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved