लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी व सासंद डिम्पल
यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी आयोजन की जगह
जरूरतमंद की मदद के लिए आग्रह किया है।
डिम्पल यादव ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि "सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह
है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी
जरूरतमंद की मदद करें।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सादगी से
मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना
किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे। वहीं अनाथालयों में बच्चों
को खाना खिलाएंगे। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को
मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित करेंगे।
--आईएएनएस
पीएम मोदी 31 मई को शिमला से लाभार्थियों के साथ करेंगे बात
अमित शाह प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने पहुंचे
गुजरात चुनाव से पहले भाजपा का 51,000 बूथों के मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य
Daily Horoscope