• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार

Heavy heat, light rain in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से उमस भरी गर्मी बनी हुई है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी उप्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की फुहारें पडऩे की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बुधवार और गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्घि की जा सकती है। पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 39 डिग्री, गोरखपुर 33 डिग्री, अलीगढ़ का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, मंगलवार को प्रदेश में सबसे गरम स्थान झांसी रहा, जहां का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लखनऊ और आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy heat, light rain in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heat, light rain, गर्मी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved