• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिस प्रकार का माहौल हरियाणा में है, उससे हरियाणवी कलाकार दुखी हैं - संजीव बालियान

Haryanvi artists are distressed by the prevailing atmosphere in Haryana – Sanjeev Balyan - Lucknow News in Hindi

लखनऊ,। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में भाजपा नेता संजीव बालियान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि जिस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इससे पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश दुखी है। हरियाणा से आए अपराधियों ने जिस प्रकार से एक युवा कलाकार की हत्या की, इससे सभी दुखी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई होने की हम सभी को प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और हमारी परंपरा भाषा एक है, लेकिन जिस प्रकार का माहौल हरियाणा में है, उससे हरियाणा के कलाकार भी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में जनता के दबाव पर कार्रवाई मुमकिन हो पाई है। हम भी जनता की भांति ही प्रशासन पर दबाव बनाकर रखेंगे और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
बता दें कि अंकित बालियान एक हरियाणवी कलाकार और सिंगर थे, जिनकी 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोमवार को हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया।
अंकित बालियान की हत्या तब हुई, जब वह शामली कोतवाली थाना क्षेत्र के नाला पटरी इलाके में स्थित एक फिटनेस जिम से बाहर निकल रहे थे। उसी समय हरियाणा से आए चार हथियारबंद अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के पिता की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और सोमवार को यूपी पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटकों को मुठभेड़ में मार गिराया।
इसी के साथ पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच, कार्रवाई और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryanvi artists are distressed by the prevailing atmosphere in Haryana – Sanjeev Balyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjeev balyan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved