• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में बांध टूटने से मची तबाही फसलें हुई बर्बाद, किसानों का हाल हुआ बेहाल

Harvesting of dam due to dam damaged crops in meerut - Lucknow News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के पास आज सुबह गंगा बांध टूटने से कई गांवों और जंगलों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीण भयभीत है टूटे हुए बांध को दुरुस्त करने में कई गांवों के किसान भारी बारिश होने के बाद भी लगे हुए हैं। अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो खादर क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा गंगा का पानी लगातार बाहर की ओर चल रहा है। जो धीरे धीरे गांव को अपनी चपेट में ले रहा है इस बारे में एस० डी०एम० मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि सिंचाई विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है और जल्द ही इस स्थिति को सही कर दिया जाएगा। अभी गंगा में पानी का डिस्चार्ज बहुत कम है। प्रशासन निर्मोही बना हुआ है। ग्रामीण स्वयं बनाने को लगे बांध हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम के आसपास गंगा नदी ने कुछ दिन पहले गंगा बांध को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसकी प्रशासन ने आज तक कोई सुध नहीं ली।नतीजा ये हुआ 2 दिन से पढ़ रही तेज बारिश के कारण रात गंगा का बांध टूट गया और पानी ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। 1 माह से लगातार गंगा के बढ़ते जलस्तर के बावजूद खादर क्षेत्र को पक्का बनवाने में किसी नेता या प्रशासनिक अधिकारी ने कोई जहमत उठाना ठीक नहीं समझा। उसके बाद खादर के ग्रामीणों ने बाबा कार सेवा वाले जग्गा सिंह के साथ मिलकर क्षेत्र में ही कुछ चंदा एकत्र किया और गंगा बांध को दुरुस्त करने में जुट गए लगभग 2 महीने बीतने के बाद आज बांध टूट ही गया भारी बारिश होने के बाद भी सभी लोगों ने क्षतिग्रस्त बांध का पुनर्निर्माण करने के लिए और गंगा की धारा को रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे और बल्लियों को गाड़ना ही उचित समझा। लेकिन पानी की धार तेज होने के कारण कुछ ना कर पाए पता नहीं प्रशासन कब क्षेत्र के टूटे बांध की सुध लेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harvesting of dam due to dam damaged crops in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: harvesting, dam, due to dam, damaged, crops, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved